ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पार्टी का अध्यक्ष बनने का रास्ता करीब पूरी तरह साफ हो चुका है | उन्होंने आज अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है | नामांकन दाखिले की आज अंतिम तिथि थी | मौके पर राहुल के नामांकन दाखिले के दौरान उनके साथ सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे | पांच तारीख को नामांकन पत्रों की जांच होगी हालांकि राहुल गांधी का निर्विरोध चुना जाना तय है
11 तारीख को नाम वापिस लेने की आखिरी तारीख है और उसी दिन नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा | वह अपनी मां सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी होंगे जो इस पद पर 19 साल से विराजमान हैं | पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी नामांकन पत्र के चार और सेट दाखिल करेंगे | वरिष्ठ पार्टी नेता सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, एके एंटनी और अहमद पटेल तथा पार्टी के मुख्यमंत्री प्रस्तावक के रूप में पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे. वहीं नामांकन पत्र के दाखिल करने के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब और भी तेजी से आगे बढ़ेगी | साथ ही पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी बेहतर प्रधानमंत्री होंगे |
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ने पर्चा भरा
ताजपोशी के लिए पहला कदम पूरा
Watch Video
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/990972151083278/

