भारत बचाओ रैली में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया बड़ा हमला, मर जाऊंगा पर माफ़ी नहीं मांगूंगा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- भारत बचाओ रैली में कांग्रेस की आज मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली कर रही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- भारत बचाओ रैली में कांग्रेस की आज मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली कर रही है | इस रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेता अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कोने-कोने से आए लाखों कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए है |

congress rally

भारत बचाओ रैली में कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ तीखा हमला किया है | कांग्रेस ने आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बेरोजगारी और संविधान और तमाम बड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है | दिल्ली के राम लीला मैदान में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है | कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने भी मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है | साथ ही अन्य राज्यों से आए कई बड़े नेताओं ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है |

Priyanka Gandhi

तो वहीँ रैली के दौरान राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला किया | राहुल गाँधी के ‘रेप इन इंडिया’ बयान को लेकर कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है, मेरा नाम राहुल गांधी है | मै मर जाऊंगा पर कभी उन लोगों से माफ़ी नहीं मांगूंगा | कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता, बल्कि देश के लिए जान देने के लिए तैयार रहता है | मोदी और अमित शाह को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए | देश की अर्थव्यवस्था को नरेंद्र मोदी ने नष्ट कर दिया है | किसान, मजदूर और देश की जनता की जेब से मोदी ने पैसा छीना है | राहुल गाँधी ने देश की घटती हुई जीडीपी पर भी मोदी को जमकर लताड़ा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *