Article 370 को हटाने पर राहुल गांधी ने तोड़ी चु्प्पी, जारी किया ये ट्वीट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। नेताओं से लेकर फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। नेताओं से लेकर फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मसले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक ट्वीट जारी किया है। उन्होंने केंद्र सरकार के इस फैसले को जनता के लिए घातक करार दिया है।

gandhi

राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा है कि, जम्मू-कश्मीर के टुकड़े करके,  चुने हुए प्रतिनिधियों को कैद करके और हमारे संविधान का उलंघन करके देश को एकजुट नहीं रखा जा सकता। यह राष्ट्र जनता से बना है न कि जमीन के टुकड़ों से। ऐसे में सरकार द्वारा इस तरह शक्तियों के दुरुपयोग का हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *