PM मोदी के #MannKiBaat पर राहुल गांधी का सवाल : हरियाणा में बढ़ती रेप पर कब लगेगी रोक?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को इस साल का पहला ‘मन की बात’ करेंगे। इसको लेकर उन्होंने ट्वीटर पर एक पोस्टर शेयर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को इस साल का पहला ‘मन की बात’ करेंगे। इसको लेकर उन्होंने ट्वीटर पर एक पोस्टर शेयर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्टर के साथ ट्वीट किया है ‘It is always a delight to read your insightful ideas and inputs for #MannKiBaat. What are your suggestions for 2018’s first ‘Mann Ki Baat’ on 28th January? Let me know on the NM Mobile App. http://nm4.in/dnldapp

दूसरी तरफ कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रिट्वीट किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी से तीन सवाल के जबाव पूछे हैं। पहला सवाल युवाओं को रोजगार देने तो दूसरा चीन की डोकलाम में दखलंदाजी, जबकि तीसरा सवाल हरियाणा में बढ़ते रेप को लेकर किया गया है।

भले ही प्रधानमंत्री और राहुल गांधी एक-दूसरे को अपने भाषणों में घेरने में लगे रहते हैं। लेकिन अब ट्वीटर पर भी राहुल गांधी प्रधानमंत्री को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *