राहुल द्रविड़ की जिद्द के आगे BCCI की यह ना चली, Support Staff को मिलेगी बराबर राशि

Online Desk/LivingIndiaNews: अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मुख्य कोच राहुल द्रविड ने इनामी राशि को लेकर नाखुशी जताई है। हाल ही में अंडर-19 भारतीय…

Online Desk/LivingIndiaNews: अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मुख्य कोच राहुल द्रविड ने इनामी राशि को लेकर नाखुशी जताई है। हाल ही में अंडर-19 भारतीय टीम ने चौथी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। जिसके बाद बीसीसीआई ने मुख्य कोच, सहायक कोच और टीम के खिलाड़ियों के लिए इनामी राशि का ऐलान किया था। द्रविड ने मांग की थी कि इनाम के तौर पर दी जाने वाली रकम सभी को बराबर दी जाए। बीसीसीआई ने द्रविड की इस मांग को स्वीकार कर लिया है।

rahul-dravid and support staff same amount
सबसे दिलचस्प बात यह है कि द्रविड की इस मांग को स्वीकार करते खुद उनकी इनामी राशी आधी रह जाएगी। द्रविड की इस मांग के बाद बोर्ड अब अंडर-19 से जुड़े सभी स्टाफ को बराबर की राशि देगा। द्रविड के इस काम की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।

rahul-dravid and support staff same amount3 rahul-dravid and support staff same amount2
इनामी राशि देने का पूरा मामला
बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को 50 लाख, स्पोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 30 लाख और टीम के हर मेंबर को 30 लाख रुपए इनाम की घोषणा की थी। बोर्ड की घोषणा से द्रविड नाखुश नजर आए। उन्होंने कहा कि इस इनामी राशि में भेदभाव नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *