ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत ओर फ्रांस के बीच हुई फाइटर राफेल विमान डील को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है | सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा है कि वो बताए कि उसने राफेल डील को कैसे अंजाम दिया है |
बता दे इस मामले में दो याचिकाकर्ताओं की अपील है कि सरकार को राफेल विमान की डील को लेकर कीमतों का खुलासा करना चाहिए | सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा है कि 29 अक्टूबर तक वो डील होने की प्रक्रिया उपलब्ध कराए | मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी |


