न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : खुद को देवी का रूप कहने वाली राधे मां के कारण उनके एक भक्त के सामने मुश्किल कड़ी हो गई है। दरअसल, 28 सितम्बर को राधे मां विवेक विहार पुलिस स्टेशन के SHO संजय शर्मा की कुर्सी पर बैठ गई थी। और SHO उनके बगल में हाथ जोड़कर खड़ा रहा। इस तस्वीर के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस के होश उड़ गए हैं। बताया जाता है राधे मां रामलीला देखने जा रही थी, इसी दौरान वो पुलिस स्टेशन पहुंची और SHO की कुर्सी पर बैठ गई।
स्टेशन इंचार्ज संजय शर्मा ने भी इस बात की पुष्टि की है, लेकिन तस्वीर सामने आते ही उसे लाइन हाज़िर कर लिया गया है। साथ ही पूरे मामले की पड़ताल के लिए DCP शाहदरा के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है।
SHO ने अपनी सफाई में कहा है कि राधे मां स्टेशन आई और वाशरूम इस्तेमाल किया। वाशरूम से बाहर निकलने के बाद वो उसकी कुर्सी पर बैठ गईं। उनके साथ 20 से 25 समर्थक और थे।
मैंने हाथ जोड़कर विनती की कुर्सी से हटने के लिए लेकिन वो कुछ मिनट तक बैठी रहीं। तस्वीर से साफ़ है दिल्ली पुलिस अब भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ गई है। हालांकि मामले की जांच जारी है।
