अमेरिका: सिख व्यक्ति के गैस स्टेशन पर नस्लीय टिप्पणी के साथ तोड़फोड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका के केंटकी में एक नाकाबपोश व्यक्ति ने सिख व्यक्ति के गैस स्टेशन पर नस्ली एवं भद्दी टिप्पणियां की। साथ ही उसने तोड़फोड़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका के केंटकी में एक नाकाबपोश व्यक्ति ने सिख व्यक्ति के गैस स्टेशन पर नस्ली एवं भद्दी टिप्पणियां की। साथ ही उसने तोड़फोड़ भी की।

store

जानकारी अनुसार स्टोर के बाहर नकाबपोशी व्यक्ति ने स्प्रे से कुछ आपत्तिजनक शब्द लिखे साथ ही चिन्ह भी बनाए। जिस कारण स्टोर मालिक सदमे है।

AMERICA_SIKH_ISSUE

स्टोर के मालिक का कहना है कि उनके साथ पिछले चार साल में पहली बार ऐसी घटना हुई है। स्टोर में उनको काफी पत्र भी मिले है जिसमें उनको स्टोर खाली करने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस के पास मामला दर्ज करवा दिया गया है।

AMERICA_SIKH_ISSUE 1

वही दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि इस घटना की सीसीटीवी फूटेज उनके हाथ लगी है। जिसमें आरोपी नकाब पहने नजर आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पर आरोपी के खिलाफ घृणा अपराध मामला चलाने के लिए काउंटी अभियोजन पक्ष से बात करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *