पंजाबी यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ सहायक की बेटी बनी भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट

चंडीगढ़, 29 मई : माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) फॉर गर्ल्स, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) की एक और कैडेट निशा को भारती नौसेना में…

Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute (AFPI) for Girls in SAS Nagar (Mohali) has added another remarkable

चंडीगढ़, 29 मई : माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) फॉर गर्ल्स, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) की एक और कैडेट निशा को भारती नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला है। उन्होंने इंडियन नेवल अकादमी, एझीमाला (केरल) से सफलतापूर्वक पास आउट होकर अपने संस्थान और परिवार का नाम रोशन किया है।

इस प्रभावशाली पासिंग आउट परेड का निरीक्षण वाइस एडमिरल समीर सक्सेना, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसैनिक कमान द्वारा किया गया।

भारतीय नौसेना की शिक्षा शाखा में कमीशन प्राप्त करने वाली सब-लेफ्टिनेंट निशा के पिता श्री दिनेश चंद्र पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में वरिष्ठ सहायक के रूप में सेवाएं निभा रहे हैं।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने सब-लेफ्टिनेंट निशा को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सशस्त्र सेनाओं में शामिल होने की इच्छुक लड़कियों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा जुलाई 2023 में माई भागो एएफपीआई में लड़कियों के लिए एक एनडीए प्रिपरेटरी विंग भी स्थापित किया गया था, जिसका तीसरा बैच वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।

माई भागो इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने सब-लेफ्टिनेंट निशा की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सशस्त्र सेनाओं में अधिक लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी राज्य सरकार के प्रयासों को और मजबूती देगी। उन्होंने नव-नियुक्त अधिकारी को भारतीय नौसेना में उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *