पंजाबी सिंगर ‘सुक्खा दिल्ली वाला’ की बंद कमरे से लाश मिली

Living India News: जालंधर में गोल्डन एवेन्यू मे रह रहे पंजाबी सिंगर सुक्खा दिल्ली वाला की बंद कमरे से लाश मिलने से सनसनी फैल गई,…

Living India News: जालंधर में गोल्डन एवेन्यू मे रह रहे पंजाबी सिंगर सुक्खा दिल्ली वाला की बंद कमरे से लाश मिलने से सनसनी फैल गई, इसका पता तब चला जब उसके साथ में रहने वाले मुखविंदर सिंह ने इसे फोन किया तो वह फोन नहीं उठा रहे थे।

sukha delhi wala dead
जानकारी देते हुए मुखविंदर सिंह ने बताया कि वह और सुखविंदर सिंह मान (सुखा दिल्ली वाला) दोनों जालंधर के गोल्डन एवेन्यू में रहते थे और किसी काम के लिए मुखविंदर सिंह अपने गांव चला गया और जब उसने गांव में जाकर सुक्खा दिल्ली वाला को फोन किया तो वह फोन नहीं उठा रहे थे मुखविंदर ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति को फोन किया कि घर में जाकर देखो सुखा फोन नहीं उठा रहा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था तो उन्होंने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है|

sukha delhiwala singer

जब लड़का दीवार फांद कर अंदर गया तो सुक्खा दिल्ली वाला का शव खुन से लथपथ जमीन पर पडा था| उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने जाकर देखा तो सुक्खा दिल्ली वाले के सिर में चोट के निशान थे| जिससे लग रहा था कि इसकी घर में पैर फिसल कर गिरने से मौत हुई है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल हस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस मामले की जांच कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *