ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कई दिनों से पंजाबी गीतों पर सवाल उठाए जा रहे है क्योकि आज पंजाबी गीत ज्यादातर लड़कियों पर, महंगी कारों पर या फिर नशे को पेश करते जिस कारण पंजाबी गीत नौजवानों की जिन्दगी को खराब करने में लगे हुए है।
अपने गीतों को ऊपर उठाने के लिए ये कुछ भी दिखाने लग जाते है जिस कारण नौजवानों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। बच्चो के मां बाप का कहना है कि इस तरह के गानों से उनके बच्चे वैसे बनने की कोशिश करते है और गीतों में दिखाई जाने वाली महंगी चीजों की मांग भी करते है।
इसके इलावा उनका य़े भी कहना ही कि आजकल के गीतों में सभ्यता को लेकर कुछ भी दिखाया नही जाता है और जैसी सभ्यता दिखाई जाती है आज के नौजवान वैसे ही बनते जा रहे है और पुरानी सभ्यता को भुलते जा रहे है।


