पंजाबी इंडस्ट्री ने परमीश वर्मा के लिए की दुआ !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मशहूर पंजाबी गायक औऱ वीडियों डायरेक्टर परमीश वर्मा पर हुए हमले के कारण पूरे पॉलीवुड जगत सहम गया है। इस हमले के बाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मशहूर पंजाबी गायक औऱ वीडियों डायरेक्टर परमीश वर्मा पर हुए हमले के कारण पूरे पॉलीवुड जगत सहम गया है। इस हमले के बाद पूरा पंजाबी इंडस्ट्री परमीश वर्मा के साथ खड़ा है। परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Parmish-Verma

हमलावार ने उनको गोली टांग पर मारी थी जिस कारण उनकी सर्जरी की गई। हमले के दौरान उनके वाउंसर उनके साथ नहीं थे। पर हमले के समय परमिश के साथ उनका दोस्त भी घायल हो गया था। फिलहाल इस हमले के कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गैंगस्टर दिलप्रीत ने अपने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल पुलिस प्रशासन इस मामले पर कारवाई कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ इस हमले के बाद परमिश वर्मा के फेन्स सदमे में है। इसके इलावा पंजाबी सिंगर जस्सी गिल, बब्बल राय, कुलविंदर बिल्ला आदि कलाकार अस्पातल मे परमिश को मिलने क लिए पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर भी उनके लिए दुआएं मांगी जा रही है। सभी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *