ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर सिगर और डायरेक्टर परमीश वर्मा पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने जानलेवा हमला किया था। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस हमले के बाद परमीश वर्मा ने गैंगस्टर दिलप्रीत को 20 लाख रूपए की फिरौती दी थी। जिसके बाद पुलिस ने परमीश वर्मा को दी हुई सुरक्षा को वापस ले लिया है। बता दें कि इस बात का खुलासा गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने गिरफ्तारी के बाद किया है।
गौरतलब है कि परमीश वर्मा पर हमले के बाद पुलिस गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की जगह-जगह तलाश कर रही थी पर अब गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पुलिस के कब्जे में है। गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की गिरफ्तारी के बाद हर रोज कोई ना कोई अहम खुलासे हो रहे है। सूत्रों से पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने एक अहम खुलासा करते हुए कहा कि हमले के बाद उसने परमीश वर्मा से गैंगस्टर दिलप्रीत ने परमीश वर्मा पर हमला करने के बाद भी फिरौती की मांग की थी।
गैंगस्टर दिलप्रीत की फिरौती की मांग को परमीश वर्मा ने पूरा भी कर दिया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। गौरतलब है कि पुलिस ने परमीश वर्मा को दी सुरक्षा को वापस ले लिया है। परमीश वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने परमीश वर्मा को सुरक्षा मुहैया करवाई थी पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के खुलासे के बाद सुरक्षा को वापस ले लिया है।
सूत्रों के हवाले से ये भी पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत के साथी और पटियाला के रहने वाले लक्की ने दिल्ली में रकम को हासिल किया थी। दिलप्रीत और उसके साथियों के गैंग ने 10 लाख की राशी वसूल की थी जबकि बाकी राशि अमेेरिका में रहते एक व्यक्ति के पास है। बता दें कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने परमीश वर्मा और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला किया था जिस कारण गैंगस्टर दिलप्रीत पर कई मामले दर्ज किए गए है। ਮਗਰੋਂ ਨਿੱਤ ਨਵੇਂ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ।



