पंजाबी गायकी के बाबा बोहड़ गुरदास मान का 61वां जन्मदिन ! #HappyBirthday

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: आज मशहूर पंजाबी गायक और सबके लोकप्रिय अभिनेता गुरदास मान का जन्मदिन है । गुरदास मान आज 59 साल के पूरे हो गए…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: आज मशहूर पंजाबी गायक और सबके लोकप्रिय अभिनेता गुरदास मान का जन्मदिन है । गुरदास मान आज 59 साल के पूरे हो गए हैं । 4 जनवरी 1957 को पंजाब के मुक्‍तसर जिले में स्‍थित गिद्दडबाहा नाम के कस्‍बे में उनका जन्म हुआ । पंजाबी गायकी को लेकर उन्हें लोग उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते है । उनकी गायकी का अंदाज ही कुछ अलग है । बॉलीवुड और पॉप म्यूज़िक में आज पंजाबी गायकों की भरमार है । हनी सिंह, दिलजीत दोसांझ, गुरु रंधावा, मीका, दलेर मेंहदी जैसे कितने ही पंजाबी गायक आज सुपर पॉपुलर हैं । लेकिन पंजाब के लोक गीतों के पहले पॉप स्टार सही मायनों में अगर कोई रहे तो वो थे, गुरदास मान ।

बता दे की आज एंप्लिफायर और टेक्नो संगीत की सहायता से गाना गाने वाले गायकों से पहले सिर्फ एक ढपली की ताल पर गुरदास मान गाते थे और उनके गानों की पॉपुलैरिटी में आज भी कोई कमी नहीं आई है । गुरदास की पॉपुलैरिटी का कारण उनके गानों के बोल थे । उनके गानों में आज के पंजाबी पॉप की तरह शराब, लड़कियों और दारु का जिक्र नहीं होता था । वो बात करते थे समाज की, समाज की बुराइयों की, आम लोगों की और शायद यही वजह थी कि कड़वी बातों वाले उनके गानों के बाद भी पंजाब के लोगों ने उनको सिर माथे बिठाया ।

गुरदास मान को पहचान मिली उनके 1980 में आए गाने दिल दा मामला के साथ । इस गाने को दूरदर्शन पर दिखाया गया और रातों रात गुरदास मान स्टार बन गए । इस गाने पर टीवी का एक मशहूर भी बना था और जसपाल भट्टी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘फ्लॉप शो’ में इसे इस्तेमाल किया था । उन्‍होंने हमेशा अपने पंजाबी गानों के माध्‍यम से पंजाबी समाज में व्‍याप्‍त बुराइयों को निशाना बनाया है।

1980 और 1990 में अपने गानों और उसके बाद अपनी फिल्‍मों के माध्‍यम से पंजाब में पुलिस अत्याचार को उजागर करने वाले गुरदासमान पहले कलाकार थे। 9 जनवरी 2001 को रोपड़ के पास एक भयानक हादसे में मान बाल-बाल बचे । लेकिन हादसे में इनके ड्राइवर तेजपाल की मौत हो गई। वे उसे अपना अच्छा दोस्त भी मानते थे, उसे समर्पित करते हुए उन्होंने एक गाना भी लिखा व गाया। ये गाना था ‘बैठी साडे नाल सवारी उतर गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *