ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कबूतरबाजी के दोषी मशहूर गायक दलेर मेहंदी को अदालत से राहत मिल गई है। बता दें कि अपने केस से संबंधित मामले पर दलेर मेहंदी ने अदालत से अपील की थी जिसकों अदालत ने मंजूर कर ली है।
दलेर मेहंदी के वकील बलजिंदर सोढी ने बताया कि पटियाला सैशन कोर्ट ने उनकी अपील को स्वीकार कर लिया है। इसके इलावा इस पूरे मामले पर फिर से विचार किया जाएगा।
बता दें कि 15 साल पूराने कबूतरबाजी के मामले में सुनवाई के दौरान दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा सुनाई गई थी। जिस पर अदालत ने दलेर मेहंदी को राहत प्रदान की है।


