गायक और गैंगस्टर वॉर… हाल-ए-जिंदगी- कैसे बना दिलप्रीत-“गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा”

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शुक्रवार देर रात पंजाबी सिंगर परमिशन वर्मा पर हुए हमले को लेकर अब धीरे धीरे राज खुलने शुरू हो गए हैं | शनिवार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शुक्रवार देर रात पंजाबी सिंगर परमिशन वर्मा पर हुए हमले को लेकर अब धीरे धीरे राज खुलने शुरू हो गए हैं | शनिवार और रविवार को हुई गिरफ्तारियों के बाद पंजाब पुलिस को उम्मीद थी कि आगे भी इस मामले में उनके हाथ सफलता लगेगी, और अब तक मामले के संबंध में तीन गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं. लेकिन सोमवार को गैंगस्टर दिलप्रीत के एक फेसबुक स्टेटस ने पुलिस की शाबाशी को ढेर कर दिया |

परमिश वर्मा पर हमला करने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत दाहन ने सोमवार को फेसबुक पर एक स्टेटस अपडेट कर पंजाब पुलिस की इस मामले में अब तक की कामयाबी को धता साबित कर दिया | सबसे पहले तो दिलप्रीत ने इस मामले को धार्मिक रंग ने देने की अपील की और साथ ही ये भी कबूल किया कि किसी को पुलिस नाजायज गिरफ्तार न करे इस वारदात में वो उसके साथी नहीं हैं | दिलप्रीत ने फेसबुक पर अपलोड किए स्टेटस में जहां इस मामलो को धर्म से न जोड़ने की बात की | वहीं इस वारदात में शामिल अपने साथियों का नाम भी उजागर किया ताकि किसी को नाजायज गिरफ्तार न किया जाए | दिलप्रीत ने अपने कबूलनामे में लिखा कि उसके साथ वारदात को अंजाम देने वालों में आकाश महाराष्ट्र, हरिंदर महाराष्ट्र और सुखप्रीत सिंह बुड्ढा शामिल हैं |

दिलप्रीत के इस कबूलनामे ने पुलिस को जांच को बिलकुल उल्टा करके रख दिया है | जबकि और भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं | इस कबूलनामे में एक सबसे बड़ी बात जो देखने को मिली वो ये कि दिलप्रीत ने परमिश पर हुए हमले को महज एक ट्रेलर करार दिया है | दिलप्रीत ने इस स्टेटस में साफ लिखा कि 50 गोलियों वाला तो एक ट्रेलर था | जब मारेंगे तो पूरी 500 गोलियां मारेंगे | दिलप्रीत के इस कबूलनामे को जहां पुलिस गंभीरता से ले रही है तो वहीं अभी तक की गई गिरफ्तारियों पर सवाल भी खड़े हो गए हैं | ऐसे में जांच की आंच अब किस तरफ बढ़ती है |

Watch Video

https://youtu.be/Faos_RAcs-g

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *