होशियारपुर के रहने वाले गुरसिख युवक ऑस्ट्रेलिया की सियासत में होंगे शामिल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ऑस्ट्रेलिया की सियासत में पंजाबी बढ़-चढ़ कर हि्स्सा ले रहे है। बता दें कि विक्टोरिया में चुनाव होने वाले है और यहां की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ऑस्ट्रेलिया की सियासत में पंजाबी बढ़-चढ़ कर हि्स्सा ले रहे है। बता दें कि विक्टोरिया में चुनाव होने वाले है और यहां की सबसे बड़ी सियासी पार्टी ग्रीनिज ने नवंबर में होने वाली विक्टोरिया के लिए गुरसिख युवक हरकीरत सिंह को पार्टी के बतौर उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया है। जिसके बाद पंजाब के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि विदेश की धरती पर पंजाब का नाम रोशन किया जा रहा है।

harkirat

बता दें कि हरकीरत सिंह पंजाब के होशियारपुर के गांव अजनेहा के रहने वाले है और ऑस्ट्रेलिया में वो पढ़ाई करने के सिलसिले में गए थे। पढ़ाई के साथ साथ वो सामाजिक औऱ भाईचारे के कार्य में लगातार लगे हुए है। वही दूसरी तरफ हरकीरत का कहना है कि सफलता हासिल करने के बाद स्वास्थ्य से जुडी सुविधाए औऱ जनतक आवाजाई में बढ़ावे के साथ बहु सभ्याचारिक भाईचारे की जरूरतों को पूरा करना उनका मुख्य उद्देशय होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *