ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ में उबर कैब और ओला कैब को अब पुरूषों के साथ साथ अब महिलाए भी चला रही है। पंजाब की लड़की नवदीप कौर चंड़ीगढ़ की सड़को पर उबर कैब चलाती दिख रही है। जिसको देख कर सभी हैरान है।
बता दें कि नवदीप कौर फरीदकोट की रहने वाली है। उन्हें गाड़ियां चलाने का शोक है। नवदीप कौर ने बताया कि वह अपने शौक के खातिर ही उबर कैब को चला रही है।नवदीप कौर ने ये साबित कर दिया है कि कोई भी काम मुश्किल नहीं होता बस किसी भी काम को शुरू करने की जरूरत होती है। इस बात को नवदीप कौर ने सही करके दिखा दिया है।

