लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: कैनेडा में एक पंजाबी युवक ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली है। जानकारी अनुसार युपी का रहने वाला हरविंदर सिंह भारत से 8 साल पहले अपनी पढ़ाई करने के लिए कैनेडा गया था। सूत्रों का ये भी कहना है कि युवक काफी समय से पीआर के लिए लगातार कोशिश कर रहा था।
पर उसको पीआर में सफलता ना मिलने के कारण वो काफी परेशान था। अपनी पढ़ाई के साथ साथ हरविंदर एक कंपनी में भी काम किय़ा करता था। बताया जा रहा है कि युवक के पिता दुबंई में काम करते है और मां भारत में ही है। फिलहाल युवक के मृत शरीर को भारत भेजने की कोशिश की जा रही है।

