पंचायती चुनाव में अब तक हुई इतनी प्रतिशत वोटिंग …

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के लिए वोटिंग प्रक्रिया लगातार जारी है। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भी श्री…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के लिए वोटिंग प्रक्रिया लगातार जारी है।

parkash singh badal

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भी श्री मुक्तसर साहिब के गांव बादल में पोलिंग बूथ नंबर 103 में वोट डाला। वहीं दूसरी  आम आदमी पार्टी नेता और नेता विपक्ष हरपाल चीमा ने भी गांव दिड़बा के पोलिंग बूथ में वोट डाला। साथ ही उन्होने पंजाब सरकार पर निशाना साधा।

harpal cheema

उन्होने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के द्वारा लोगों को डराया और धमकाया जा रहा है साथ ही वोट के लिए शराब भी बांटी जा रही है। गौरतलब है कि 12 बजे तक करीब 24 से लेकर 28 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। आईये आपको बताते है 12 बजे तक किन किन जिलों में कितने प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है…

संगरूर- 24 %
घनौर –   16 %
जैतो-  27 %
बठिंडा- 28 %
श्री फतेहगढ़ साहिब- 15 %
मोगा- 25.49 %
होशियारपुर- 26 %
फरिदकोट- 25 %
कोटकपूरा- 27 %
नाभा- 50 %
जालंधर- 28 %

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *