ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साउथ अफ्रीका गए एक पंजाबी नौजवान को गोलियां मार कर उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार युवक को कुछ अनजान लोगों ने गोलियों से हमला कर दिया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक बटाला का रहने वाला है और उसका नाम बलजीत सिंह है। मौत की खबर सुनने के बाद बलजीत के घर पर मातम का माहौल छा गया है।
दुख में डुबे परिवार वालों का कहना है कि वो करीब 14 साल से साउथ अफ्रीका रह रहा था और 14 जनवरी को उसकी शादी होने वाली थी। फिलहाल मृतक के शव को पंजाब लाने की तैयारी की जा रही है।


