ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुछ दिन पहले गुरदासपुर के दीनानगर में दोस्तों की ओर से एक दोस्त को नशे का टीका लगाने का मामला सामने आया था । नशे ओवरडोज के कारण प्रवेश कुमार नाम के युवक की मौत हो गई थी । प्रवेश कुमार के तीनों दोस्तों ने उसका शव गन्ने के खेत में फेंक दिया । वहीं इस मामले में दीनानगर पुलिस की ओर से पकड़े गए दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज ना करने पर मृतक युवक के परिजनों ने प्रवेश कुमार का शव थाने के आगे रखकर एक घंटे तक जीटी रोड जाम किया |
पंजाब पुलिस के साथ-साथ हलका विधायक और पंजाब की कैबिनट मंत्री अरुणा चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया । पीड़ित परिवार की मांग है कि पुलिस की ओर से तीसरे आरोपी को पकड़ा नहीं जा रहा और पुलिस की ओर से आरोपियों पर 302 के तहत मामला दर्ज किया जाए , ताकि परिवार को इंसाफ मिल सके । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रसाशन ने पीड़ित परिवार को बनती कानूनी करवाई का आश्वाशन देने के बाद प्रदर्शन को समाप्त करवाया गया ।
नशे ओवरडोज़ से युवक की मौत का मामला
दोस्तों ने ही लगाया था युवक को नशे का टीका
परिजनों ने थाने के आगे शव रखकर किया प्रदर्शन
302 के तहत मामला दर्ज करने पर अड़े परिजन
Watch Video
https://youtu.be/mE8zULwYPMI
