पंजाब राज्य महिला आयोग ने विरसा सिंह वल्टोहा द्वारा दुष्कर्म पीड़ित महिला के प्रति अपमानजनक एवं आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल और पहचान सार्वजनिक करने के मामले का लिया संज्ञान

चंडीगढ़, 24 सितंबर पंजाब राज्य महिला आयोग ने आज एक मामले में अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा द्वारा दुष्कर्म पीड़ित महिला के प्रति कथित तौर…

पंजाब

चंडीगढ़, 24 सितंबर

पंजाब राज्य महिला आयोग ने आज एक मामले में अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा द्वारा दुष्कर्म पीड़ित महिला के प्रति कथित तौर पर अपमानजनक एवं आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने तथा उसकी पहचान सार्वजनिक करने के मामले का सु मोटो नोटिस लिया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने बताया कि यह मामला टी.वी. चैनलों पर प्रसारित खबर के माध्यम से आयोग के ध्यान में आया, जिस पर कार्रवाई करते हुए आयोग द्वारा मामले में कार्रवाई अमल में लाई गई है।

उन्होंने बताया कि इस संबंधी पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) और डायरेक्टर, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, पंजाब पुलिस को पत्र जारी किया गया है। पत्र के साथ खबर/वीडियो का लिंक और स्क्रीनशॉट की प्रति भेजते हुए इस मामले की तत्काल किसी वरिष्ठ अधिकारी से जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, इस संबंधी कार्रवाई रिपोर्ट 26 सितंबर, 2026 तक आयोग को भेजने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *