ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के खिलाड़ियों ने ओलंपिक और एशियन गेम्स में अपना शानदार प्रदर्शन किया है। जिस कारण उन्होने अपने माता पिता के नाम के साथ साथ पंजाब का भी नाम रोश्न किया है।
जिसके चलते पंजाब सरकार ने एशियन और ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को करोड़ों रूपयों का इनाम दिया। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वर्ण पदक विजेता सिद्धू को 1 करोड़ 75 लाख रूपयों का इनाम दे कर सम्मानित किया।
साथ ही स्वर्ण पदक विजेता प्रणव चोपड़ा की पत्नी को सम्मानित किया। अंजू मोदगिल को 50 लाख रुपए देकर उनका सम्मानित किया। गौरतलब है कि सीएम कैप्टन ने करीब 23 विजेता खिलाड़ियों को 155 करोड़ की राशियों के साथ सम्मानित किया। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्दू, गुरमीत सिंह सोढी और सुखदेव सिंह ढींडसा भी शामिल रहे।


