ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के स्कूलों के खस्ता हाल से तो सभी वाकिफ हैं | ऐसे में पंजाब के स्कूलों के हालात सुधारने की बजाए उनमें एक नया बदलाव करने जा रही है कैप्टन सरकार | जी हां अब पंजाब के स्कूलों में हिंदी पंजाबी के साथ चाइनीज़ भाषा भी पढ़ाई जाएगी | जिसके चलते सीएम कैप्टन ने खुद चाइनीज़ डेलीगेशन से मुलाकात की | दूसरी तरफ इससे पहले कैप्टेन अमरिंदर सिंह के अनमोल रत्न यानि पंजाब सरकार में पर्यटन और सांस्कृतिक मामले के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए कड़े कदम उठाए थे ।
उन्होंने सभी सरकारी विभागो में पंजाबी भाषा में काम करने के आदेश दिए थे की पंजाब सरकार के सभी कार्यालयों, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले के विभागों को सभी काम पंजाबी में किये जाये, सरकार इस कदम से भाषा को बढ़ावा देने की पहल बता रही थी सिद्धू ने कहा था कि बिना भाषा के विकास के हमारी कोई पहचान नहीं है, इसलिए प्रत्येक पंजाबी को एक साथ मिलकर अपनी मातृ भाषा पंजाबी का सम्मान करना चाहिए। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी पश्चिमी कार्टून से प्रभावित है, जोकि हमें हमारी मातृभाषा से दूर कर रहे हैं। इसलिए हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि पंजाबी में भी कार्टून होने चाहिए |
Watch Video
https://youtu.be/soGVql0Rjzo
