Punjab Weather Update : पंजाब में घने कोहरे ने जनजीवन और सड़क यातायात प्रभावित, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की आशंका

Punjab Weather Update Today: पंजाब में घने कोहरे ने जनजीवन और सड़क यातायात प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को आदमपुर और एसबीएस नगर में दृश्यता…

punjab cold weather

Punjab Weather Update Today:

पंजाब में घने कोहरे ने जनजीवन और सड़क यातायात प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को आदमपुर और एसबीएस नगर में दृश्यता केवल 10 मीटर रही। बठिंडा में 50 (Weather Update Today) मीटर से कम और हलवारा में 100 मीटर दर्ज की गई। पंजाब का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री पर पहुंच गया, बठिंडा सबसे ठंडा शहर बना। इसके साथ ही राज्य में न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री और अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

Weather Update Today, येलो अलर्ट –

मौसम विभाग ने बुधवार को भी कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले पांच दिन पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अमृतसर का न्यूनतम पारा 7.7 डिग्री, लुधियाना और पटियाला 8.6 डिग्री, फरीदकोट 6.0 डिग्री, एसबीएस नगर 8.4 डिग्री, फिरोजपुर 4.1 डिग्री, होशियारपुर 8.4 डिग्री और रूपनगर 11.1 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में मानसा 22.4 डिग्री, बठिंडा 22.2 डिग्री, फिरोजपुर 21.7 डिग्री, पटियाला 21.2 डिग्री, अमृतसर 20.9 डिग्री और लुधियाना 20.8 डिग्री पर रहा। घना कोहरा सड़क सुरक्षा के लिए चुनौती बन रहा है, जबकि ठंड के चलते किसानों और आम लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 04-February-2026

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *