Punjab Weather Update: पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी, धूंध और बारिश का अलर्ट, जानिए कब से लगातार चार दिन हो सकती है बारिश

Punjab Weather Update Today: पंजाब में कई स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजधानी चंडीगढ़ में भी रात ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री…

Punjab Weather Update: पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी, धूंध और बारिश का अलर्ट, जानिए कब से लगातार चार दिन हो सकती है बारिश

Punjab Weather Update Today:

पंजाब में कई स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजधानी चंडीगढ़ में भी रात ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री (Punjab Weather Update) कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी तक ठंड बनी रहेगी। 20 से 22 जनवरी के बीच पंजाब के अमृतसर, पटियाला, चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, बठिंडा, फिरोजपुर और होशियारपुर में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

चार दिनों तक बारिश का अलर्ट –

मौसम विभाग ने 22 जनवरी से चार दिनों तक राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं की संभावना है। इसके साथ बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के असर से प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Punjab Weather Update: कल का तापमान-

सोमवार को न्यूनतम तापमान के मामले में अमृतसर 2.9 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा जो सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज हुआ। घने कोहरे के कारण अमृतसर में दृश्यता शून्य रही, जबकि बठिंडा में यह केवल 80 मीटर दर्ज की गई। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में औसतन 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में पारा अब भी सामान्य से नीचे बना हुआ है।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal  Update: हिमाचल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी से तापमान में गिरावाट, मौसम विभाग ने बताया कब है बारिश-बर्फबारी के आसार

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *