Himachal Weather Update: हिमाचल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी से तापमान में गिरावाट, मौसम विभाग ने बताया कब है बारिश-बर्फबारी के आसार

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी के से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी शिमला…

Himachal Weather Update: हिमाचल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी से तापमान में गिरावाट, मौसम विभाग ने बताया कब है बारिश-बर्फबारी के आसार

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी के से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी शिमला (Himachal Weather Update) सहित 22 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया है। इनमें से तीन जगह न्यूनतम तापमान माइनस में है। वहीं बरठीं, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी में शीतलहर चली है। मौसम विभाग ने राज्य में तीन दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। आज अधिकतर भागों में मौसम साफ बना रहेगा।

22 और 24 को मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना-

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो 19 और 25 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 20 और 21 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 22 और 24 जनवरी को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। जबकि 23 जनवरी को राज्य में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही 23 जनवरी को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Himachal Weather Update, सबसे कम -4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान-

आने वाले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में मध्य व ऊंची पहाड़ियों के कई हिस्सों और निचले कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 3.4 और सबसे कम कुकुमसेरी -4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें जानें-

पंजाब ने आर.टी.आई. एक्ट लागू करने में शानदार प्रगति की: विनोद कुमार तिवारी

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *