Punjab Weather news:पंजाब में आज मौसम ने करवट ली है और गर्मी से परेशान लोगों को आज बड़ी राहत मिली है. आज सुबह से मौसम साफ होने के साथ ही पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है.सावन के महीने में अक्सर भारी बारिश की संभावना रहती है. आज सावन के पहले ही दिन तेज हवा देखने को मिली है और हल्की बारिश भी शुरू हो गई है. इसी बीच काले बादलों के कारण अंधेरा छा गया है.
जिस वजह से अब मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. इसके अलावा बिजली विभाग ने तेज हवा
को देखते हुए शहर में लाइटें बंद कर दी हैं. जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में मानसून दस्तक देने वाला है और जुलाई महीने में
भारी बारिश की संभावना है.
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 6 जुलाई और 8 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया था. चंडीगढ़ पंजाब हरियाणा मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में मानसून सक्रिय है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उमस रहेगी और इसके साथ ही भारी बारिश भी होगी.
खासकर पंजाब के उत्तरी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही पहाड़ों से सटे हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में भी भारी बारिश होगी. भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें.



