आज से शुरू पंजाब विधानसभा का मॉनसून सत्र !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब विधान सभा का विशेष सेशन आज से शुरू हो गया है। सूत्रों से पता चला है कि इस दौरान  विरोधी पक्षों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब विधान सभा का विशेष सेशन आज से शुरू हो गया है। सूत्रों से पता चला है कि इस दौरान  विरोधी पक्षों के बीच झड़प होने के आसार लग रहे है। साथ ही सूत्रों से ये भी पता चला है कि कांग्रेस सरकार की तरफ से जस्टिस रणजीत सिंह पर आधारित जांच कमीश्न की तरफ से श्री गुरू ग्रंथ साहिब और धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के साथ जुड़ी घटनाओं की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

punjab

गौरतलब है कि विधान सभा में पेश होने से पहले ही ये रिपोर्ट लीक होने के कारण और साथ ही इस मामले का अहम गवाह हिम्मत सिंह के बयान बदलने के कारण ये रिपोर्ट काफी विवादों में चल रही है। बता दें कि विधान सभा का सेशन करीब तीन दिन तक चलेगा। पंजाब सरकार की तरफ से कुछ अहम बिल भी इस सेशन के दौरान पेश किए जाएगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *