आतंकियों से मुठभेड़ में पंजाब का लाल शहीद, शहादत की खबर से गांव में माहौल गमगीन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्रीनगर में आतंकवादियों के खिलाफ हुए ऑपरेशन में बठिंडा की सब डिविजन मौर मंडी के गांव रामनगर का फौजी जवान हैप्पी सिंह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्रीनगर में आतंकवादियों के खिलाफ हुए ऑपरेशन में बठिंडा की सब डिविजन मौर मंडी के गांव रामनगर का फौजी जवान हैप्पी सिंह शहीद हो गया है | हैप्पी सिंह की शहादत की खबर गांव में पहुंचते ही गांव में गमगीन माहौल गमगीन हो गया | परिवार अपने जवान बेटे के शहीद होने की खबर सुनते ही सदमे में है और कुछ भी कहने की हालत में नहीं है, पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के गांव में ना पहुंचने के चलते गांववासियों में रोष देखने को मिल रहा है |

soldier martyr bathinda

 इसी 11 सितंबर को ही हैप्पी सिंह छुट्टियां काट कर गांव से वापस ड्यूटी पर गया था और अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गया | शहीद के पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचने पर राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी |

soldier martyr bathinda

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *