PSEB 10th Result Today: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आज घोषित करेगा 10वीं कक्षा के नतीजे, ऐसे कर सकेंगे चेक

PSEB10th Result Today: पंजाब बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज दोपहर 2:30 बजे…

PSEB10th Result Today: पंजाब बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज दोपहर 2:30 बजे शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10 के परिणाम घोषित करने वाला है. घोषणा के तुरंत बाद आधिकारिक परिणाम लिंक सक्रिय हो जाएगा. छात्र बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in पर अपने स्कोरकार्ड देख सकेंगे. परिणाम की घोषणा के बाद, रिजल्ट का लिंक दोपहर 2:30 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा.

(PSEB10th Result Today: Punjab School Education Board will declare the 10th class results today, you can check it this way news in hindi)

पंजाब बोर्ड 10वीं के नतीजे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किए जाएंगे और छात्र यहां से अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि, छात्रों को वास्तविक मार्कशीट के लिए अपने स्कूल जाना होगा.

PSEB पंजाब बोर्ड 10वीं परिणाम 2025: How To Check Punjab Board 10th Result 2025
सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर ‘रिजल्ट’ सेक्शन पर क्लिक करें.
इसके बाद कक्षा 10वीं के रिजल्ट के लिंक का चयन करें.
अब अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *