PSEB ने किया 10वीं का परिणाम घोषित, लुधियाना के गुरप्रीत सिंह ने किया टॉप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजे का एलान कर दिया है। बता दें कि लुधियाना के गुरप्रीत सिंह ने 10वीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजे का एलान कर दिया है। बता दें कि लुधियाना के गुरप्रीत सिंह ने 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है। तो वहीं 97.85 फीसदी अंकों के साथ जसमीन कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे नंबर पर पुनीत कौर ने हासिल किया है।

pseb

वहीं दूसरी तरफ स्पोर्ट क्षेणी में गुरदासपुर से श्रेया ने 98.62 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। स्पोर्ट कोटे में दूसरा स्थान हासिल करने वाली डोली भी गुरदासपुर से ही है। तीसरे स्थान पर आने वाली लुधियाना की अमनप्रीत कौर ने 97.38 फीसदी अंक प्राप्त किए है।

PSEB

 

 

बता दें कि 10वीं क्क्षा का कुल नतीजा 59.47 फीसदी ही रहा है। इन नतीजों में भी लड़कियों  ने ही बाजी मारी है। गौरतलब है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का नतीजा आज यानि 8 मई को सुबह 11 बजे घोषित करना था पर पंजाब बोर्ड निर्धारित समय पर 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित ना कर सकी। इसकी वजह बताते हुए पंजाब बोर्ड ने कहा कि वो 10वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार नहीं कर सकें थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *