ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बता दें कि इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। पंजाब भर में लड़कियों के पास 78.25 प्रतिशत आए है जबकि लड़कों के पास 60.46 प्रतिशत आए।
लुधियाना की पूजा जोशी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पंजाब भर में पहला स्थान हासिल किया है।
वहीं दूसरी तरफ लुधियाना के ही विवेक राजपूत ने 97.55 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पंजाब भर में दूसरा स्थान हासिल किया है।
श्री मुक्तसर साहिब से जसनूर कौर ने 97.33 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान हासिल किया है। गौरतलब है कि विद्यार्थियों के लिए यह नतीजा बोर्ड की बैवसाइट पर 24 अप्रैल को उपलब्ध किया जाएगा।



