PSEB ने 12वीं की इतिहास की किताब में लिखा , मंगल पांडे के बारें में जानना है तो देखें फिल्म

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से 12वीं की इतिहास की किताब चर्चा का विषय बनी हुई है। अकाली दल जहां इस किताब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से 12वीं की इतिहास की किताब चर्चा का विषय बनी हुई है। अकाली दल जहां इस किताब को आधार बना कर पंजाब सरकार पर निशाना लगा रही है वहीं एसजीपीसी ने भी 12वीं की इतिहास की किताब को नाकार दिया है। बता दें कि एसजीपीसी ने 12वीं कक्षा की इतिहास की किताब के लिए एक कमेटी बनाई थी .

12th history book

 

गौरतलब है कि इस किताब में साफ तौर पर ये भी लिखा गया है कि यदि विद्यार्थियों ने मंगल पांडे के लिए वह आमिर खान और रानी मुखर्जी की फिल्म देखे। इस फिल्म में इतिहासिक तत्बों को इस पर लिखे और इसके लिए अध्यापिका की सहायता भी ले सकते है।

12th history book 1

एसजीपीसी के सब कमेटी के संयोजक ने कहा कि दूसरे गुरू अंगद देव जी से लेकर छठे गुरू हरगोबिंद साहिब जी सहित पांच गुरूओं को बाबा बुड्डा जी ने तिलक लगाया था पर इस किताब में कहा गया है कि गुरू नानक देव जी ने गुरू अंगद देव की जी नियुक्ति की थी। इतना ही किताब में से शहादत की परंपरा को खत्म कर ये लिखा गया है कि मीर मनू ने सिखों को फांसी लगाई थी।

12th history book

वहीं दूसरी तरफ सभी को जानकारी है कि सूफी की शुरूआत बाबा फरीद ने की थी पर किताब में बाबा फरीद की को इतिहास से गायब कर दिया गया है। इसी तरह की  बाबा बंदा सिंह बहादुर को गुरू जी का चेला बताया है जो कि गलत है जबकि उन्होने गुरू साहिब को खालसा का रूप देकर भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *