नशा तस्करों की जानकारी देने के लिए पुलिस ने जारी किया नंबर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण नौजवानों की मौत होने का मामला थम नहीं रहा है। जिस कारण पंजाब सरकार के द्वारा किए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण नौजवानों की मौत होने का मामला थम नहीं रहा है। जिस कारण पंजाब सरकार के द्वारा किए गए वादें सभी खोखले नजर आ रहे है। नशे को पंजाब में से खत्म करने के लिए पंजाब सरकार ने कई अहम कदम उठाए। पंजाब सरकार ने नशे को लेकर सभी सरकारी अधिकारियों के लिए डोप टेस्ट करवाना जरूरी किया है। इसके अलावा सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाबवासियों को भी उनकी मदद करने की अपील की थी। पंजाब में आए दिन नशे के कारण नौजवानों की मौत हो रही है।

ferozepur youth death on drugs

साथ ही नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग को सख्त निर्देश दिए है कि वो इन नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पुलिस विभाग ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक नंबर जारी किया है।

ludhiana drugs

सूत्रों का कहना है कि मुक्तसर साहिब में पुलिस अधिकारियों ने नशा तस्करों की जानकारी देने के लिए वाट्सएप नंबर जारी किया है। इस नंबर के द्वारा कोई भी व्यक्ति नशा तस्करों और नशा तस्कर की जानकारी पुलिस विभाग तक पहुंचा सकते है। जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस विभाग नशा तस्करों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेंगी। सूत्रों का कहना है कि इस नबंर के विज्ञापन भी जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *