ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर में पुलिस ने 780 ग्राम की हेरोइन और 8.74 लाख रूपए की नकदी बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार पुलिस को सुचना मिली की नाइजीरियन सहित तीन तस्कर हेरोइन की सप्लाई करने के लिए आ रहे है।
सुचना प्राप्त करने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर ली। नाकाबंदी के दौरान एक कार पुलिस को देख कर भाग निकली। जिसका पीछा कर पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। काबू किए गए तस्करों से 780 ग्राम हेरोइन और 8.74 लाख रूपए की नकदी बरामद की है।
पकड़ी गई हेरोइन की बाजार कीमत 4 करोड़ बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


