पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई

चंडीगढ़, 16 जून: पंजाब पुलिस द्वारा आज पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस और निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर…

पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई

चंडीगढ़, 16 जून:

पंजाब पुलिस द्वारा आज पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस और निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर मानवता के प्रति सेवा और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘छबील’ लगाई गई। पंजाब पुलिस मुख्यालय (पीपीएचक्यू) के बाहर गुरु साहिब द्वारा दिए गए निस्वार्थ सेवा और सद्भावना के सिद्धांतों का पालन करते हुए लोगों को छबील का ठंडा-मीठा जल पिलाया गया।

इस पावन अवसर पर पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने भीषण गर्मी में राहत प्रदान करने हेतु राहगीरों को ठंडा-मीठा जल पिलाने की सेवा में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस दौरान डीजीपी के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें विशेष डीजीपी मुख्यालय एस.एस. श्रीवास्तव, विशेष डीजीपी तकनीकी सेवाएं राम सिंह, एडीजीपी सुरक्षा कौस्तुभ शर्मा, डीआईजी प्रशासन अलका मीना, डीआईजी कार्मिक अमनीत कोंडल, डीआईजी अपराध सरबजीत सिंह, एआईजी कार्मिक सुहेल कासिम मीर, एआईजी प्रोविजनिंग अजै गांधी तथा डीजीपी पंजाब के स्टाफ अधिकारी ऋषभ भोला शामिल थे। सभी अधिकारियों ने पूर्ण सम्मान और श्रद्धा भाव से सेवा की।

पंजाब पुलिस की पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, निस्वार्थ सेवा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डीजीपी गौरव यादव द्वारा नीम का पौधा भी लगाया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी की शाश्वत शिक्षाएं हमें सदैव समर्पण, सहानुभूति और निस्वार्थ भावना के साथ समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

अन्य ख़बरें जानें-

सुखबीर बादल के इशारे पर मेरे खिलाफ साजिश रची गई

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *