हेरोइन के नशे में मग्न पंजाब पुलिस के जवान

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब की कैप्टन सरकार ने कहा था कि सत्ता में आने के 90 दिनों में ही नशा को खत्म कर दिया…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब की कैप्टन सरकार ने कहा था कि सत्ता में आने के 90 दिनों में ही नशा को खत्म कर दिया जाएगा। पुलिस को कई दिशानिर्देश दिए गए, लेकिन सरकार को 90 दिनों से ज्यादा हो गया है। बावजूद नशा का कहर समाप्त नहीं हो सका है। दूसरी तरफ पुलिस के मुलाजिम ही नशा करने में मग्न है। जी हां, जालंधर पुलिस का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक कांस्टेबल और एक सीनियर अधिकारी का गनमैन हेरोइन पीते हुए नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कार्रवाई के नाम पर पुलिस खामोश है।

जालंधर की अमृतसर रोड इलाके के एक कमरे में हेरोइन पीते दो मुलाजिम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को हेरोइन पीते हुए जालंधर के थाना नंबर एक के एसएचओ नवदीप सिंह ने गिरफ्तार किया है। नवदीप ने कांस्टेबल सुरिंदर जस्सी और सीनियर अधिकारी के गनमैन को कमरे में हेरोइन पीते पकड़ा है। दोनों को मौके पर हथकड़ी भी लगा दी गई। हैरानी की बात यह है कि कमरे में पहुंचे सीनियर अधिकारियों को उन पर तरस आ गया। जिस कारण दोनों को गिरफ्तार करने की बजाए महज लाइन हाजिर करके छोड़ दिया गया।

हालांकि एसीपी नवनीत सिंह माहल ने माना कि दोनों हेरोइन पी रहे थे, लेकिन यह भी कहा कि दोनों के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। दोनों दोबारा ऐसा नहीं करेंगे, इसकी चेतावनी दी गई है। अगर दोनों फिर से ऐसा करेंगे तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब इस घटना की दूसरी तस्वीर देखिए, पंजाब पुलिस मामूली अपराध पर भी कड़ी कार्रवाई करती है, करनी भी चाहिए। लेकिन जब खुद उसके मुलाजिम गंभीर अपराध के दोषी होते हैं तो पुलिस खामोश हो जाती है। और तो और पुलिस अपने हिसाब से कानून को ठेंगा दिखाने लग जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *