थाने में ‘दरोगा जी’ का डॉंस, छलक रहा पुलिस के हाथ में जाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के गृहमंत्री जी देख लिजिए । देख लिजिए सूबे के सीएम साहब । देख लिजिए आईजी, डीआईजी, एसपी, डीएसपी, और एसएसपी साहब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के गृहमंत्री जी देख लिजिए । देख लिजिए सूबे के सीएम साहब । देख लिजिए आईजी, डीआईजी, एसपी, डीएसपी, और एसएसपी साहब । आपके पुलिस महकमें में मदमस्त होकर झूमते इन अपने सिपहसालारों को देख लिजिए । कानून का ख़ौफ़ क्या होता है अगर जताना है तो इन दारोगाओं से सीखे कोई । जनता इंसाफ़ की दुहाई मांगती रहे । जेलों से सीएम साहब को धमकियां मिलती रहे । लेकिन थाने में महफिलें सजती रहनी चाहिए ।

पंजाब के हुक्मरानों और कानून के रखवालों ये तस्वीरें कहने को बहुत हैं कि आपके राज़ में चल क्या रहा है। कैसे जनता के विश्वास को जाम में छलकाया जा रहा है । बोतलों को लहराया जा रहा है। पंजाबी गानों पर थिरकते इन पुलिस कर्मियों के डांस मूवज़ तो आजकल डांस के स्टार डब्बू साहब को पीछे छोड़े जा रहे हैं । लेकिन बाहर जो जनता है उसकी भी उम्मीदें हैं साहब कि आपकी हिफ़ाजत तले कानून की रखवाली में वो चैन सांस ले सके । लेकिन आपकी सांसों में तो नशे गंध है । वर्दी का रौब है ।

फिरोजपुर मुदकी पुलिस चौकी से सामने आयी नशेबाज पुलिस वालों की रात के अंधेरे में ये काली करतूत । जनता के मन में सवालों की गुत्थी पैदा कर रही है । सूबे की जनता सोचने पर मज़बूर है कि जिन पुलिसवालों पर वो भरोसा करती है नशे की मदमस्तगी में क्या वो पुलिस अपनी ज़िम्मेदारी को पूरा भी कर पाएगी। लेकिन इस सवाल पर बेशर्म पुलिस के ये जवाब भी सुन लिजिए ।

माना एएसआई साहब आप ड्यूटी खत्म कर चुके थे । ये भी माना कि आप जन्मदिन की खुशी में झूम रहे थे । ये भी मान लेते हैं कि आपने कोई गुनाह किया ही नहीं । पूरा कसूर तो उस वर्दी का है । उस टोपी का है । उस कुर्सी का है और उस डंडे का है जो आपको कानून की हिफ़ाजत के लिए थमाया गया है। इन सबकी बदौलत ही तो आपको इस तरह पीसीआर वैन में बोतल रखने का गाने बजाने का लाइसेंस मिल गया। इस लाइसेंस पर खामोंशी की मुहर लगा रखी है आपके आला अधिकारियों ने जिनके पास सवालों के जवाब देने का वक्त नहीं । चाहे उनके ऑफिसों में फोन की घंटिया घनघनाती रहे ।

Watch Video

https://youtu.be/ld6CgAkVi4c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *