Punjab International Drug Nerwork: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क को 2 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की हेरोइन के साथ 21 हजार कैश बरामद

Punjab International Drug Nerwork: पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमापार संचालित…

Punjab International Drug Nerwork: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क को 2 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की हेरोइन के साथ 21 हजार कैश बरामद

Punjab International Drug Nerwork:

पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमापार संचालित हो रहे एक कथित ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7.6 किलोग्राम हेरोइन और 21,800 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार (Punjab International Drug Nerwork) में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

दुबई के संचालक से संपर्क-

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए लोग दुबई में बैठे एक संचालक के संपर्क में थे। वह संचार के लिए इंटरनेट कॉलिंग और फर्जी नंबरों का इस्तेमाल किया जाता था। विदेश से कथित तौर पर खेप की डिलीवरी प्वाइंट तय किए जाते थे और आगे वितरण के निर्देश दिए जाते थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क पहले भी बड़े स्तर पर नशा तस्करी में शामिल रहा है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

संबंधित व्यक्ति का नाम एक अन्य बड़े नशीले पदार्थ (43 किलो हेरोइन) मामले में भी सामने आने की बात कही जा रही है। मामले में संबंधित थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन की कड़ियों को खंगाल रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

ED Summons Capt. Amarinder: ईडी का पंजाब में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह व उनके पुत्र को समन, जानिए क्या है 2011 का एफईएमए का मामला?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *