रूपनगर बेअदबी मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, आरोपी है गुरूद्वारे का ग्रंथी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रोपड़ के गांव डंगौली में स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीद में हुई बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रोपड़ के गांव डंगौली में स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीद में हुई बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति गुरूद्वारा साहिब का ही ग्रंथी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसी ने ही बेअदबी मामले को अंजाम दिया था।

police

गिरफ्तार किया गया कथित आरोपी ट्रक ड्राइवर के साथ साथ गुरूद्वारा साहिब की सेवा संभाल भी करता था। कहा जा रहा है कि ग्रंथी ने इस वारदात अंजाम इसलिए दिया क्योकि वो गांव में एक सांझा गुरूद्वारा बनाना चाहता था। पुलिस का कहना है कि बेअदबी के लिए प्रयोग में लाई गई कृपाण को भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *