ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में से नशा और नशा तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है और ना ही नशे की तस्करी करने वालो पुलिस की कार्रवाई का खौफ है। पंजाब के नौजवान नशे की दलदल में धसते जा रहे है और जिस कारण पंजाब में नशे की तस्करी तस्कर अलग अलग ढ़ग से कर रही है।
ऐसा ही ताजा मामला अमृतसर से सामने आया है जहां पर एक ऐसा तस्करी करने वाले गिरोह को काबू किया है जिसकी मैंबर जेल में बंद होकर ही इस धंधे को अंजाम दे रही थी। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने दविंदर कुमार लवली मोबाइल फोन और एक किलो हेरोइन से साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार किया गया गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा कर पंजाब में सप्लाई किया करता था।
इस गिरोह को एक महिला चलाती है जो जेल में बंद है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि पुलिस को सुचना मिली थी कि कोई गिरोह बड़े स्तर पर हेरोइन की सप्लाई कर रहे है। इस गिरोह की महिला जेल में बंद होने के बावजुद भी इस गिरोह को चला रही थी। जिसके बाद जेल अधिकारियों पर भी की भी जांच की जा रही है कि जेल में इतनी सुरक्षा होने के बाद भी ये महिला जेल इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दे रही है। गौरतलब है कि नशे के मामलों में कई अधिकारियों के नाम शामिल हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।


