नशा तस्करी करने का एक ढंग ऐसा भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पुलिस ने पंजाब से कैनेडा में हो रही नशा तस्करी का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि पंजाब पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पुलिस ने पंजाब से कैनेडा में हो रही नशा तस्करी का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि पंजाब पुलिस ने कैनेडियन नागरिक सहीत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान नशा तस्करों की तरफ से कैनेडा में नशा भेजने के नए तरीके सामने आए है। पकड़े गए आरोपियों से तकरीबन पांच किलो कैटामाइन और छह किलो अफीम बरामद की गई है।

smuggler

सूत्रों का कहना है कि कैनेडा से ऩशा तस्करी के मास्टरमाइंड कैनेडा के सिटीजन दविंदर सिंह देव और कमलजीत सिंह चौहान पंजाब में आकर ऩशे का सौदा करके गए थे।

drug

जिसके बाद पंजाब की इंटेलिजेंस की नशा तस्करों पर पूरी नजर थी। सूत्रों का ये भी कहना था कि नशा तस्कर कैटामाइन को 14 बड़े कुक्करों में पैक कर उसको कैनेडा भेजा जाना था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पकड़े गए आरोपियों से पुछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *