Online Desk/LivingIndiaNews: * जालंधर के कमिश्नरेट पुलिस ने की कारवाई
* पुलिस ने कई स्थानों पर की छापेमारी
* ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों को किया सील
कमिश्नरेट पुलिस ने बिना लाइसेंस से अवैध रूप से चलने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी रेड करते हुए सील किया । अलग-अलग थानों की पुलिस ने बस स्टैंड के पास स्थित ए जी सी बिल्डिंग व आसपास स्थित अन्य बिल्डिंगों में छापामारी करते हुए ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों को सील किया। जो कार्यवाही अभी तक जारी है। वही ट्रेवल एजेंटों व इमीग्रेशन कंपनियों के लाइसेंस की भी जांच की जा रही है|

