ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के कई इलाकों पर पड़ी बारिश ने गर्मी से राहत दिलवाई तो वहीं दूसरी और परेशानी का कारण भी बनी। मोहाली और लुधियाना में ऐसे ही आसार देखने को मिले।
बता दें कि मौसम का मिजाज अचानक बदल गया जिस कारण तूफान के साथ साथ बारिश भी पड़ने लगी। मौसम इतना खराब हो गया कि लोगों को दोपहर को ही रात का सामना करना पड़ा। जिस कारण लोगों को वाहनों की लाइटें तक जगानी पड़ गई।
वहीं दूसरी तरफ इस तूफान और बारिश का सामना किसानों को भी करना पडा। क्योकि किसानों की फसल मड़ियों में पड़ी है जो तुफान और बारिश के कारण खराब हो रही है।


