Green Schools Programme: पंजाब ने ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया शीर्ष स्थान

Green Schools Programme: चंडीगढ़, 31 जनवरी पंजाब एक बार फिर स्कूल स्तर पर पर्यावरण स्थिरता में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है,…

Green Schools Programme: पंजाब ने ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया शीर्ष स्थान

Green Schools Programme:


चंडीगढ़, 31 जनवरी

पंजाब एक बार फिर स्कूल स्तर पर पर्यावरण स्थिरता में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है, जिसने ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 में प्रतिष्ठित ‘बेस्ट स्टेट’ और ‘बेस्ट डिस्ट्रिक्ट’ पुरस्कार जीते हैं। ये पुरस्कार सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सी.एस.ई.) द्वारा इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में प्रदान किए गए।

ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत बेस्ट स्टेट और बेस्ट डिस्ट्रिक्ट के ये अवॉर्ड पी.एस.सी.एस.टी. के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. के. एस. बाथ ने नई दिल्ली में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की डायरेक्टर जनरल श्रीमती सुनीता नारायण से प्राप्त किए।

उल्लेखनीय है कि पंजाब ने लगातार तीसरे वर्ष ये अवॉर्ड जीते हैं, जो स्कूलों में पर्यावरण जागरूकता और टिकाऊ प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जिक्रयोग है कि पंजाब ने लगातार तीसरे वर्ष बेस्ट स्टेट और बेस्ट डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड  जीते हैं। गौरतलब है कि पंजाब ने कुल 13,258 स्कूलों को ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत पंजीकृत किया, जिनमें से 6,264 स्कूलों ने ग्रीन ऑडिट प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। देश भर में ऑडिट किए गए कुल 7,407 स्कूलों में पंजाब की हिस्सेदारी 84.57 प्रतिशत रही, जो राज्य की अभूतपूर्व भागीदारी और प्रदर्शन को दर्शाता है। देश भर के 433 स्कूलों को प्रतिष्ठित ग्रीन स्कूल का दर्जा दिया गया है, जिनमें से 237 स्कूल पंजाब के हैं, जिनमें 208 सरकारी स्कूल और 10 प्राइवेट स्कूल शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि 185 ग्रीन स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं, जबकि 33 शहरी क्षेत्रों में, जो इस कार्यक्रम की गहरी जमीनी पहुंच को उजागर करते हैं। होशियारपुर जिला देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले के रूप में उभरा है, जिसमें रिकॉर्ड 947 स्कूलों ने ग्रीन ऑडिट पूरा किया, जो देश भर में किसी भी जिले से सबसे अधिक है।

यह शानदार उपलब्धि पी.एस.सी.एस.टी. के सक्रिय प्रयासों का परिणाम है, जिसने पंजाब में ग्रीन स्कूल लहर का महत्वपूर्ण विस्तार किया है। राज्य में ग्रीन स्कूलों की संख्या 2023-24 में 70 से बढ़कर 2024-25 में 196 और 2025-26 में 237 हो गई है।

ग्रीन स्कूल कार्यक्रम छात्रों और स्कूलों को छह प्रमुख पर्यावरणीय क्षेत्रों – वायु, ऊर्जा, भोजन, भूमि, जल और अपशिष्ट – में संसाधन प्रबंधन का मूल्यांकन और सुधार करने का अधिकार देता है, जिससे कम उम्र से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में मदद मिलती है।

ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत पंजाब की निरंतर सफलता ने अन्य राज्यों के लिए एक मानक स्थापित किया है और शिक्षा में पर्यावरण जागरूकता तथा टिकाऊ प्रथाओं को जोड़ने में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है।

अन्य ख़बरें जानें-
Prime Minister Modi arrives in Punjab: ਆਦਮਪੁਰ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ‘ਤੇ ਹੋਇਆ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ; ਡੇਰਾ ਬੱਲਾਂ ਵਿਖੇ ਛਕਣਗੇ ਲੰਗਰ
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *