पंजाब के इन कैबिनेट मंत्रियों को है फार्चूनर गाड़ियों का शौक, वापस की सरकारी गाड़ियां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब कैबिनेट के नए बने तीन मंत्रियों को सरकारी गाड़ियां पसंद नहीं आ रही है जिस कारण उन्होने सरकारी गाड़ियों का कुछ दिन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब कैबिनेट के नए बने तीन मंत्रियों को सरकारी गाड़ियां पसंद नहीं आ रही है जिस कारण उन्होने सरकारी गाड़ियों का कुछ दिन इस्तेमाल कर वापस कर दिया। बताया जा रहा है कि पंजाब कैबिनेट के बने मंत्रियों को फार्चूनर गाड़ियों का शौक है जिस कारण उनको सरकारी गाड़ियों पसंद नहीं आ रही है। फार्चूनर गाड़ियों के शौक के चलते सरकारी गाड़ियों को वापस भेज दिया है।

fortuner

गौरतलब है कि जिस समय उन्होने मंत्री पद की कसम खाई थी उस समय तो सरकारी गाड़ियों को स्वीकार कर लिया था पर इसके कुछ दिन के बाद उन्होने गाड़ियों को वापस भेज दिया। बता दें कि पंजाब के कुल 17 मंत्रियों में से सिर्फ 8 ही मंत्री सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे है और बाकी फार्चूनर गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे है।

cabinet minister

सूत्रो ंका कहना है कि नए बने शिक्षा मंत्री ओपी सोनी, जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और पशु पालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मंत्री बनने के बाद सरकारी गाड़ियों को वापस कर दिया। इतना ही नहीं सूत्रों का कहना है कि अपनी गाड़ियों के लिए सरकारी ड्राइवर की जगह उन्होने प्राइवेट ड्राइवरों को रखा हुआ है। वही ंदूसरी तरफ सूत्रों का ये भी कहना है कि सरकारी गाड़ियां काफी पुरानी हो गई है जिनको ठीक करके मंत्रियों को दिया गया है। जिस कारण मंत्री अपनी गाड़ियों का इस्तेमाल  कर रहे है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *