ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दलित संगठनों ने sc/st act पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चिंता प्रकट करते हुए भारत बंद बुलाया है | इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब में दिखेगा | इस आह्वान के बाद पंजाब सरकार ने बस और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रखने का आदेश दिया है | वहीं सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों को किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने के लिये कहा गया है |
आज रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप
बंद को ध्यान में रखते हुए राज्य में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है | सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर लगाम लगाने के मद्देनजर रविवार शाम पांच बजे से आज रात तक पंजाब में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप रहेंगी | किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे पंजाब में बंद के दौरान सार्वजनिक और निजी परिवहन की सेवाएं निलंबित रहेंगी | बैंक भी बंद रहेंगे |



