पंजाब में कल तीन निकाय क्षेत्रों के लिए मतदान होने जा रहे हैं। मतदान पटियाला नगर निगम, बाघापुराना नगर परिषद और धर्मकोट नगर परिषद में होगा। तीनों निकाय क्षेत्रों के कुल 52 वार्डों में मतदाता अपने वोट का अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे तक होगा।
पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों, बाघापुराना नगर परिषद के 15 वार्डों और धर्मकोट नगर परिषद के 7 वार्डों में मतदान होगा। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
निकाय चुनाव को देखते हुए पंजाब सरकार ने शनिवार यानि कि 28 नवंबर को तीनों चुनावी क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। तीनों क्षेत्रों में सरकारी कार्यालय, कॉर्पोरेशन और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
अन्य खबरें जानें –
